{"_id":"59036ee94f1c1be657c0c57e","slug":"fire-in-the-trunking-ground-live-mohal-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग, लोगों का जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग, लोगों का जीना मुहाल
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर पालिका की लापरवाही सनेह पट्टी की तीन ग्राम पंचायतों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों से नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगी हुई है। उससे निकलने वाला धुआं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आग बुझाने में नाकामयाब नगर पालिका पर्यावरण को दूषित कर एनजीटी के नियमों का भी उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
खोह नदी के किनारे नगर पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड है, बरसात में निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र ग्रास्टनगंज, रतनपुर, कुंभीचौड़ की हजारों की आबादी कचरे से निकलती दुर्गंध से परेशान रहती है। वहीं गर्मियों में कचरा जलने के बाद उससे निकलता धुंआ लोगों का जीना मुहाल करता है। लेकिन, ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के पास लोगों की समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक केशर सिंह, अशोक खंतवाल, जगमोहन सिंह रावत, राजेश्वरी देवी ने नगर पालिका पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि हर साल ट्रंचिंग ग्राउंड से निकलने वाले धुएं से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। इससे बच्चों के गले में खरास और बुजर्गों में स्वांस की शिकायत हो जाती है। चारों ओर धुवां से लोग घुटन महसूस करते हैं। लेकिन, नगर पालिका पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर लगाए गए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को भी लगाया गया है। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।