फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   fire in beauty parlour

ब्यूटी पार्लर-सिलाई केंद्र में आग से सामान जला

Mon, 14 Dec 2015 09:59 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Mon, 14 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
देेवीरोड पर तड़ियाल चौक के पास एक ब्यूटी पार्लर और सिलाई केंद्र में आग लगने से उसमें रखा सामान और ग्राहकों के कपड़े जलकर खाक हो गए। पीड़ित महिला ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि वह अपने कारोबार को पुन: स्थापित कर सके।
विज्ञापन


रविवार शाम नेहा ब्यूटी पार्लर और सिलाई केंद्र की मालकिन गीता नेगी पुत्री कुशाल सिंह अपनी दुकान बंदकर घर चली गईं। रात को करीब साढ़े नौ बजे उनकी दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। दौड़कर दुकान पहुंची गीता ने जैसे ही शटर खोला, अंदर से धुआं तेजी से बाहर की तरफ आने लगा। लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। किसी तरह स्वरोजगार कर अपनी आजीविका चला रही गीता को इस अग्निकांड ने बुरी तरह तोड़कर रख दिया। दुकान में ग्राहकों के कपड़े सिलने के लिए रखे थे। एक अनुमान के अनुसार उसे एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गीता ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि कोई भी फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दे पाया। अग्निशमन अधिकारी एसएस रावत ने बताया कि सूचना मिलती तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाते। कहा कि घटनास्थल का मुआयना कर मामले की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकगायक दयाशंकर फुलारा ने अग्निकांड की घटना पर दुख जताया। बताया कि गीता नेगी एक लोक गायिका भी हैं। वह ब्यूटी पार्लर और सिलाई केंद्र चलाकर अपने परिवार की आजीविका चलाती हैं। इस अग्निकांड ने उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed