{"_id":"67d5b13dc28dae6d7e0c3cca","slug":"fire-broke-out-in-a-grocery-shop-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-641298-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: परचून की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: परचून की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के कण्वघाटी (कलालघाटी) बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पंवार ने बताया कि 13 मार्च को रात करीब नौ बजे कलालघाटी तिराहे पर स्थित एक परचून की दुकान में आग लग गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम एवं चौकी कलालघाटी कोटद्वार पुलिस मौके पर पहुंची। आग की लपटें देखकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिससे दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
वहीं, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में दुकान स्वामी गजेंद्र सिंह डोगरा (45) पुत्र आनंद सिंह भी झुलस गया। पुलिस ने गजेंद्र सिंह को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड के एफएसओ रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। दुकान स्वामी को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट बनाई जाएगी।