फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Final match will be held between Bal Bharti and DAV

बाल भारती और डीएवी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Tue, 19 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Final match will be held between Bal Bharti and DAV
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढांक में चल रही स्व. सुनित बिष्ट मेमोरियल हाईस्कूल हीरोस कप का फाइनल मुकाबला बुधवार को बाल भारती और डीएवी के बीच होगा। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में बाल भारती ने जीआईसी कुंभीचौड़ और डीएवी ने कान्वेंट को हराया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाल भारती और जीआईसी कुंभीचौड़ के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दूसरे हाफ के 69वें मिनट में बाल भारती के हेमंत रावत ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जीआईसी कुंभीचौड़ की टीम ने गोल उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। अंत में बाल भारती ने जीत दर्जकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी और कान्वेंट पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। दोनों हाफ तक दोनों टीमें 0-0 में बराबरी पर रहीं। टाई ब्रेकर में डीएवी ने 5-4 से जीत दर्जकर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक की भूमिका में रजत नेगी, हिमांशु और आशीष असवाल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सिंह रावत, एनआईएस कोच महेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ रावत, दीप मोहन नेगी, प्रदीप सिंह राणा और बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed