{"_id":"5e4182f48ebc3ee58b3baea7","slug":"filming-of-garhwali-group-song-dharti-ten-naman-completed-kotdwar-news-drn3356924170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली समूह गीत ‘धरती तें नमन’का हुआ फिल्मांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली समूह गीत ‘धरती तें नमन’का हुआ फिल्मांकन पूरा
विज्ञापन
लोकभाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कोटद्वार निवासी शिक्षिका डॉ अर्पणा रावत और उनके संगीतकार पति प्रणव रावत ने पुन: एक नवीन प्रयास किया है। उनके गढ़वाली समूहगीत ‘धरती तें नमन’ का फिल्मांकन पूरा हो चुका है। जल्द ही समूह गीत का विमोचन होगा और लोग इसे यूट्यूब पर देख सकेंगे।
श्री गुरू राम राय इंटर कॉलेज दिउला पौखाल में कार्यरत सहायक अध्यापिका (एलटी हिंदी) डॉ अर्पणा रावत ने गढ़वाली समूह गीत ‘धरती तें नमन’ की रचना की है और स्वर भी स्वयं दिया है। इस समूह गीत के संगीतकार उनके पति प्रणव रावत हैं और संगीत संयोजक उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीत संयोजक रणजीत सिंह हैं। प्रणव रावत ने इस गीत में लोक वाद्ययंत्र ‘हुड़का’ का प्रयोग किया है, जिससे लुप्त हो रहे वाद्ययंत्रों की ओर भी युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित किया जा सके। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सीपी शर्मा, राकेश मोहन ध्यानी, योगंबर सिंह रावत, विकास देवरानी, इंटर कॉलेज दिउला के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह बिष्ट, डॉ महावीर सिंह बिष्ट, सरोज रावत, लता रावत आदि ने डॉ अर्पणा रावत व उनके पति प्रणव रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ अर्पणा रावत व प्रणव रावत ने कुछ महीने पहले गढ़वाली सरस्वती वंदना ‘तेरी वंदना करला’ के माध्यम से काफी प्रसिद्धि पाई है। उनकी यह गढ़वाली वंदना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय रही और उत्तराखंड के कई विद्यालयों में करवायी जा रही है।