फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fighters celebrated Foundation Day with great pomp

गौरव सैनानियों ने धूमधाम से मनाया 19 वीं गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस

Tue, 05 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fighters celebrated Foundation Day with great pomp
19वीं गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस मनाते भूतपूर्व सैनिक। - फोटो : KOTDWAR
19वीं गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानियों ने बटालियन का स्थापना दिवस गीत-संगीत के साथ मनाया। उन्होंने देश की सेवा में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को देवीरोड स्थित विजय गार्डन में आयोजित समारोह का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष सुबेदार वीरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान गौरव सेनानियों ने बटालियन के शौर्य को याद करते हुए वीर शहीदों के लिए दो मिनट तक मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि एक सैनिक घर परिवार से दूर रहते हुए देश की सेवा में लगा रहता है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी उसको समाज के हित के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने हिंदी व गढ़वाली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए व मिठाई बांटकर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैप्टन जयकृत सिंह रावत, कैप्टन दिनेश चौहान, हरपाल सिंह, सुबेदार रामसिंह रावत, रनवीर सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत, जगत सिंह बिष्ट, ताज सिंह बिष्ट, हवलदार मनवर सिंह पंवार, मातवर सिंह रावत, सरत सिंह रावत, हरपाल सिंह गुसाईं, महेंद्र, जीत सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed