{"_id":"57d97cc64f1c1bbf24d47db8","slug":"female-bike-rider-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर रोड पर मोटाढांक और हल्दूखाता के बीच राजकीय पालीटेक्निक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब चार बजे उदयरामपुर निवासी दीपा भंडारी (33) अपने ससुर दिलीप सिंह भंडारी के साथ बाइक में आ रही थी। पालीटेक्निक हल्दूखाता के पास तेज ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवार ससुर घायल हो गए। लोगों की भीड़ देख ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दीपा के पति फौज में हैं। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन