{"_id":"57a22d904f1c1b54762b9e1a","slug":"fearing-guldar-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के भय से महिला चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के भय से महिला चोटिल
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत जिवाला गांव में जंगल में घास लेने गई एक महिला गुलदार के भय से भागने के दौरान चोटिल हो गई। महिला को बेस अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जिवाला निवासी पूरण सिंह ने बताया कि उनके गांव की महिला तनूजा देवी अन्य महिलाओं के साथ दिन में घर से दूर जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान झाड़िय़ों में छुपा गुलदार अचानक बाहर आ गया। गुलदारके अचानक सामने आने से वह भागने के दौरान फिसल गई। अन्य महिलाओं और सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीण उसको उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार महिला का पांव फ्रैक्चर हुआ है। उसके पांव में सूजन है। इसलिए प्लास्टर नहीं लगाया जा सका है। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी केएस रावत ने बताया कि उनको इस मामले की सूचना दी गई है। गुलदार ने महिला पर हमला नहीं किया। वह भागने से चोटिल हुई थी।