फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Father accuses son-in-law of murder after daughter's death

Kotdwar News: पुत्री की मौत पर पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Oct 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Father accuses son-in-law of murder after daughter's death
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम लविंठा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के पिता ने दामाद पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने एसडीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई साथ ही पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने कीमांग की।
विज्ञापन

ग्राम पजाई पट्टी तल्ला बदलपुर निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर को उसकी पुत्री अंकिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जनसेवा मंच के सदस्य संतूदास, मृतका के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम शालिनी मौर्य से मुलाकात कर घटनाक्रम से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम को बताया कि जांच धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

प्रेम सिंह ने बताया कि और अक्तूबर की सुबह 11 बजे उन्हें उनकी पुत्री की तबीयत खराब होने के बारे में उसकी ससुराल से कॉल आई थी। दोपहर 12:40 बजे जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो पुत्री घर के अंदर बल्ली से लटकी मिली थी। उसके घुटने मुड़े हुए थे और पांव जमीन से लगे हुए थे। इससे अंकिता की मौत को लेकर संदेह है। यकीन है कि पुत्री की हत्या कर शव को छत की बल्ली से लटकाते हुए खुदकुशी का मामला बनाया जा रहा है। उन्हें दामाद व उसके तीन साथियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ कोटद्वार कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed