फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Family members accuse hospital of negligence, Tahrir gave

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, तहरीर दी

Tue, 11 May 2021 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Family members accuse hospital of negligence, Tahrir gave
रविवार को जयहरीखाल निवासी एक व्यापारी की पत्नी की कोरोना से हुई मौत को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतका के परिजनों के खिलाफ अभद्रता करने और अस्पताल में तोड़फोड़ करने आरोप लगाते हुए लैंसडौन पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जयहरीखाल के व्यवसायी नीरज अग्रवाल ने बताया कि उसकी 51 वर्षीय मां की रविवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई। रात को ही उन्हें लेकर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल पहुंचे। तब अस्पताल बंद था। उन्होंने किसी तरह पड़ोस में रह रही स्टाफ नर्स और फार्मेसिस्ट को खबर कर अस्पताल बुलवाया। उपचार में देेरी के कारण उसकी मां का आक्सीजन लेवल काफी कम हो गया और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने मां की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल की स्टाफ नर्स रूवी ने बताया कि रात को करीब साढ़े दस बजे वे अस्पताल पहुंचे। मरीज का आक्सीजन लेबल काफी कम 50-ं55 जा रहा था। मृत्यु के बाद मरीज की जांच की गई तो वह कोरोना पॉजीटिव आई। मामले में अस्पताल की डॉ. रश्मि बिष्ट की ओर से मृतका के परिजनों के खिलाफ अभद्रता करने और अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल लैंसडौन संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed