फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Family got four lakhs of assistance

परिजनों को मिली चार-चार लाख की सहायता

Tue, 04 Aug 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Family got four lakhs of assistance
गत 12 जुलाई को खोह नदी में चैनलाइजेशन के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से मरे दो बच्चों के पिता को सरकार की ओर से चार-चार लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान कर दी गई है। 21 जुलाई को एनएच पर पांचवें मील के पास उफनाए गदेरे में बही कार में सवार तीन लोगों के आश्रितों को भी चार-चार लाख का अनुग्रह अनुदान मिल जाएगा।
विज्ञापन

गत 12 जुलाई को खोह नदी में खेलने के लिए गए दो बच्चे अरशद (6) पुत्र फुरकान और गुलशेर (7) पुत्र एहसान निवासी काशीरामपुर तल्ला की डूबकर मौत हो गई थी।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि 21 जुलाई को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पांचवें मील पर उफनाए गदेरे में एक कार नदी में बह गई थी। जिसमें कार चालक भूपेंद्र सिंह (48) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम खेतीकाकड़ी, पोस्ट-चौमेल, थाना लोहाघाट जिला चंपावत, हिमांशु गुप्ता (25) पुत्र अजय गुप्ता निवासी गांधी चौक दुगड्डा और कुलभूषण बड़थ्वाल (45) पुत्र मुकुंदराम निवासी निवासी रोहणी तल्ली देवीखाल की मौत हो गई थी। मृतक आश्रितों को अनुग्रह सहायता दिलाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed