{"_id":"58e11dc84f1c1b3a465b43df","slug":"factory-worker-strikes-outside-minister-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आवास के बाहर फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आवास के बाहर फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले बस संचालक के खिलाफ कोतवाली में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की ट्रैवल्स कंपनी के संचालक ने काशीरामपुर तल्ला स्थित मंत्री के आवास के बाहर पिटाई कर दी। पीड़ित कर्मचारी अन्य कर्मचारियों के साथ बंद पड़ी फैक्ट्री को खुलवाने की गुहार लगाने के लिए मंत्री के आवास पर पहुंचा था। इस घटना से सिडकुल के अन्य कर्मचारियों में भी रोष है।
विज्ञापन
रविवार को अपनी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित अजय निषाद ने बताया कि वह करीब दस बजे फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिलने के लिए उनके आवास पर गए थे। कर्मचारी कैबिनेट मंत्री से यह शिकायत करना चाह रहे थे कि सिगड्डी में बिना सूचना के कंपनी को बंद कर दिया गया है, जिससे करीब तीन से अधिक श्रमिक और कर्मचारी बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि मंत्री के आवास पर पहले से ही मौजूद सिडकुल में ट्रैवल्स का काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे बहाने से बाहर गेट पर बुलाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का आरोपी कहने लगा कि कंपनी मालिक जब मर्जी से फैक्ट्री बंद कर रहा है तो वह कर्मचारियों को क्यों भड़का रहा है। साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना से अन्य कर्मचारी भड़क उठे और कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सौरभ नौडियाल, गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल व मनोज सिंह आदि मौजूद थे।