फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eye treatment of student Sanchit started on the initiative of the Governor

Kotdwar News: राज्यपाल की पहल पर छात्र संचित की आंखों का उपचार शुरू

Sat, 06 Jun 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 06 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Eye treatment of student Sanchit started on the initiative of the Governor
एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने दिया था छात्र को भरोसा
विज्ञापन

लैंसडौन। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की ओर से एक छात्र को दिया गया आश्वासन पूरा होता दिखाई दे रहा है। सेना की टीम ने छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय परामर्श दिलाया।
गत आठ मई को गढ़वाल राइफल्स की ओर से निर्मित पूर्व सैनिक पर्यावरण उद्यान एवं गौरव सेनानी झील के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कक्षा छह के छात्र संचित गुप्ता से मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान राज्यपाल ने संचित से उसकी आयु और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। संचित ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताते हुए बताया कि तीन वर्ष की आयु से ही उसे आंखों की समस्या है और वह चश्मा पहनता है।
विज्ञापन

छात्र की स्पष्टवादिता से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उसकी आंखों का निशुल्क उपचार कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के निर्देशों के क्रम में शनिवार को गढ़वाल राइफल्स की टीम संचित को सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल लेकर पहुंची जहां विशेषज्ञों ने उसकी आंखों की जांच की और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचित की माता खुशबू गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम सेना के अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर राज्यपाल की ओर से दिए गए आश्वासन की जानकारी दी और शनिवार को उपचार के लिए सतपुली चलने को कहा। सेना की टीम ने संचित को अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय परामर्श दिलाया। चिकित्सकों के अनुसार दवाओं के माध्यम से ही उसे लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed