फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Extension workers received medical college.

मेडिकल कालेज के कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार

Tue, 04 Oct 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के नियत वेतनमान, दैनिक मजदूरी और प्रबंधन समिति के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। शासन और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर कालेज प्रशासन ने उक्त सभी कर्मचारियों को मार्च 2017 तक सेवा विस्तार दे दिया है। इस फैसले से लगभग 216 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज के दैनिक मजदूरी पर कार्यरत  119 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का फरवरी 2016 और 88 नियत वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों का सितंबर 2016 में अनुबंध समाप्त हो गया था। यही स्थिति प्रबंधन समिति के अंतर्गत कार्यरत नौ कर्मचारियों की है।
विज्ञापन


सेवा विस्तार न मिलने से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन नहीं मिला था। नियत वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को भी अक्तूबर माह से वेतन मिलना मुश्किल हो जाता। वेतन भुगतान और सेवा विस्तार के लिए दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मचारी आंदोलनरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने बताया कि निदेशक से सेवा विस्तार और वेतन भुगतान के निर्देश मिले थे। चिकित्सा सचिव ने दूरभाष पर सभी कर्मचारियों को सेवा विस्तार के निर्देश दिए। अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में कालेज स्तर पर सेवा विस्तार और वेतन भुगतान के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट मिलते ही कालेज को वेतन भुगतान हेतु बजट उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed