फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Exercise to send Rakhi's name for bravery award begins

राखी का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजने की कवायद शुरु

Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Exercise to send Rakhi's name for bravery award begins
गुलदार के हमले में भाई को बचाने वाली राखी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोटद्वार/सतपुली। गुलदार के पंजे से अपने चार वर्षीय छोटे भाई राघव की ढाल बनी बहादुर बेटी राखी रावत का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजने की तहसील प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेत से अपनी मां के साथ घर लौट रही 11 वर्षीय राखी और उसके चार साल के भाई राघव पर गुलदार ने हमला कर दिया था। तब इस बहादुर बच्ची ने अपने भाई की ढाल बनकर उसकी जान बचाई। इसमें गुलदार ने उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। मंगलवार को जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम बीरोंखाल ब्लाक के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत राखी के गांव देवकुंडाई पहुंची। एसडीएम चौबट्टाखाल सौरभ असवाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक सैंधार कांता प्रसाद के नेतृत्व में गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने राखी की मां और भाई से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट
राखी को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक सप्ताह के बाद कटेंगे टांके
कोटद्वार। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती हुई राखी रावत के सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक कई टेस्ट कराए गए। टेस्ट से मिली रिपोर्ट से संतुष्ट होकर चिकित्सकों ने उसे एक सप्ताह की दवाई देकर डिस्चार्ज कर दिया है। उसे एक सप्ताह बाद टांके काटने के लिए अस्पताल बुलाया गया है। राखी की बुआ मंजू देवी और फूफा सरदार सिंह ने बताया कि राखी उनके दिल्ली के बदरपुर मीठापुर स्थित आवास पर रह रही है। उन्होंने राखी के इलाज में मदद करने के लिए मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने राखी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस पूरी घटना से अवगत करवाते हुए राखी के बेहतर उपचार करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई।
राखी के गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
सतपुली/कोटद्वार। बहादुर बच्ची राखी और उसके छोटे भाई राघव पर गत शुक्रवार को गुलदार के हमले की घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग ने बच्चों पर हमला करने वाले गुलदार को पकड़ने के लिए देवकुंडाई गांव में घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया है।

मंगलवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के वन कर्मी पिंजरा लेकर देवकुंडाई गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गुलदार के आने के संभावित स्थान पर वन कर्मियों ने पिंजरा लगा दिया है। रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि बच्ची पर गुलदार के हमले की खबर मिलते ही डीएफओ की ओर से गांव में तत्काल पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए थे। वन कर्मियों द्वारा गांव में गुलदार पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed