फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-serviceman's land sold by making fake documents

Kotdwar News: फर्जी दस्तावेज बनाकर पूर्व सैनिक की भूमि बेची

Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman's land sold by making fake documents
पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत
विज्ञापन




जयहरीखाल ब्लॉक के सकमुंडा गांव में फर्जी दस्तावेज बनाकर एक व्यक्ति ने एक पूर्व सैनिक की भूमि को बेच दिया। जमीन अन्य के नाम होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई।


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत में पूर्व सैनिक आनंद सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर उसकी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है। बताया कि वर्ष 1948 में इस जमीन को उसके पिता सुलतान सिंह ने खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री 4 जून 1948 में निबंधक कार्यालय लैंसडौन में हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद उक्त भूमि चार भाइयों के नाम कर दी गई थी। वर्ष 2022 में असिस्टेंट कलेक्टर न्यायालय के आदेश पर जमीन का बंटवारा चारों भाइयों के नाम पर हो गया था। बीते 18 मई 2023 को तहसील लैंसडौन आने पर चला कि उक्त भूमि उसके नाम पर ही नहीं है। पता चला कि गांव के एक व्यक्ति ने उसकी भूमि को फर्जी कागजात के माध्यम से किसी अन्य को बेच डाली है। उसने मुख्यमंत्री से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं लैंसडौन उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी कहा कि सकमुंडा गांव के उक्त मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed