फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Everyone will cooperate in corona vaccination, only then the society will be safe

कोरोना टीकाकरण में सबका सहयोग होगा, तभी समाज रहेगा सुरक्षित

Sat, 09 Jul 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Everyone will cooperate in corona vaccination, only then the society will be safe
नगर निगम कोटद्वार समेत दुगड्डा ब्लॉक में 2,65,008 बच्चों से लेकर बुजुर्गों को कोरोना बचाव की पहली, दूसरी और एहतियाती डोज लग चुकी है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी स्वयं बूस्टर डोज लगाकर लोगों को कोरोना बचाव के सभी टीके लगाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

कोटद्वार बेस अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि बेस अस्पताल में 18 से अधिक आयु वर्ग के 18549 लोगों को कोरोना की पहली डोज, 23035 लोगों को दूसरी डोज और 60 वर्ष से अधिक 3871 बुजुर्गों को अभी तक एहतियाती कोरोना टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में पहले बंद पड़े सरकारी विद्यालयों में कैंप लगाए गए। उसके बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को 18-60 वर्ष तक के लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई। कोरोना वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. खुशबू ने बताया कि दुगड्डा ब्लॉक में 12-14 आयु वर्ग के 11157 बच्चों को, 15-17 आयु वर्ग के 18754 किशोरों, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 156355 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 33287 बुजुर्गों को एहतियाती टीका लगाई गई है। टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर क्या कहते हैं लोग
कोरोना महामारी के दौरान मैंने क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक किया। इसका सकारात्मक परिणाम रहा। मैंने भी कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगवा ली हैं। लोग भी कोरोना वैक्सीन की सभी डोज अवश्य लगवाएं।
-डॉ. जेपी ध्यानी, अध्यक्ष श्री सिद्धबली मंदिर समिति कोटद्वार
कोरोना महामारी की शुरुआत में कुछ लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे। मैंने ग्राम प्रधान संघ के नाते सभी प्रधानों को अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने को कहा और खुद भी लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक किया। इसके बाद सभी लोगों ने वैक्सीन भी लगाई।
-ओमपाल बिष्ट, अध्यक्ष प्रधान संघ बीरोंखाल ब्लॉक
मैं कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगवा चुकी हूं। अधिकांश बुजुर्ग वैक्सीन की तीनों डोज लगवा चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो कि अन्य रोगों की रोकथाम में भी काम आती है।
-गायत्री देवी, निवासी जौनपुर कोटद्वार
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने में टीकाकरण की अहम भूमिका रही। मैंने भी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था। वैक्सीन लगाने के बाद सभी स्वस्थ हैं। इस अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है। तभी समाज सुरक्षित रहेगा।

-शिव नारायण सिंह रावत, रंगकर्मी काशीरामपुर कोटद्वार
मैं आज भी अपने मिलने-जुलने वालों व मित्रों से टीकाकरण और बूस्टर डोज लगवाने को लेकर जानकारी लेता हूं। खासकर बुजुर्गों से जरूर जानकारी लेता हूं। कई लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई थी, उनको बेस अस्पताल भेजकर बूस्टर डोज लगवाई। आज भी लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करता हूं।
- सत्यप्रकाश थपलियाल, अध्यक्ष लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed