फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Entry fee protest rally

प्रवेश शुल्क के विरोध में रैली

Sat, 30 Apr 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लैंसडौन
अमर उजाला ब्यूरो लैंसडौन Updated Sat, 30 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड के प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने विरोध  प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकाल नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों से लिए जा रहे  शुल्क और नगर की सीमा पर थोपी गई पार्किंग वसूली का विरोध करते हुए दोहरी टैक्स प्रणाली को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि नगर में स्थित कई महत्वपूर्ण  कार्यालयों में ग्रामीण बार - बार अपना काम कराने आते हैं। जिन वाहनों  से  वे आते है, नगर प्रवेश करने पर टोल ठेकेदार उनसे अभद्रता करते हैं और जबरन वसूली करते है। इससे नगर में आने वाले वाहन कम होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैंट विभाग अनाप -शनाप कार्यों में नागरिक धन का दुरुपयोग कर रहा है। कैंट बोर्ड का  कहना है कि वे अपने आय के स्रोत बढ़ाने के लिए कर लगा रहे हैं। ज्ञापन के  माध्यम से कैंट के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों में प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिमोहन रावत, सूर्यदेव शाह, विपिन  कुकसाल, कोटद्वार  टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एसएस रावत, जयहरीखाल यूनियन  अध्यक्ष एसएस चौहान, मनमोहन असवाल, जयकृत,  कल्याण सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed