फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Entrepreneurship development training workshop started in PG College Jaiharikhal

Kotdwar News: पीजी कॉलेज जयहरीखाल में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Thu, 27 Feb 2025 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship development training workshop started in PG College Jaiharikhal

विज्ञापन




जयहरीखाल। भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। कार्यशाला के पहले दिन छात्र-छात्राओं को उद्यमिता योजना की जानकारी दी गई।


महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन करने की अपील की। देवभूमि उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की ओर से को-ऑडिनेटर रश्मि रानी व प्रोजेक्ट मैनेजर सर्वेंद्र रावत ने 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और मॉडल को समझाया। महाविद्यालय के को-ऑडिनेटर डॉ. विक्रम सिंह ने उत्तराखंड में नारी शक्ति एवं स्थानीय उत्पादन के ब्रांडिंग के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. एसपी मधवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कौशल विकास में उद्यमिता योजना के महत्व को स्पष्ट किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीण महिला समूह की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी डाॅ. विक्रम सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed