फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Entrepreneurs should inspire youth for self-employment: Ritu Khanduri

युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें उद्यमी : ऋतु खंडूड़ी

Tue, 27 May 2025 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs should inspire youth for self-employment: Ritu Khanduri
कोटद्वार। सिडकुल ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में कार्यरत कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं स्वामियों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से उनके नींबूचौड़ स्थित आवास पर भेंट की। उद्योगपतियों ने मालन पुल के निर्माण के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने कहा कि मालन पुल का निर्माण कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ ही सिडकुल सिगड्डी में कार्यरत कंपनियों एवं श्रमिकों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुल पर आवागमन शुरू होने से सुगम आवाजाही के साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कंपनी संचालकों को स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने के लिए कहा। साथ ही कहा कि वर्ष 2022 में सिडकुल सिगड्डी में 52 कंपनियां थीं, जो अब बढ़कर 89 हो चुकी हैं। इसमें कोटद्वार क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश के अनुकूल वातावरण एवं प्रशासन का सकारात्मक सहयोग रहा है। उन्होंने स्थानीय विद्यालयों में सेमिनार आयोजित कर बच्चों को उद्योग एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी नौकरी की अपेक्षा उद्यमिता की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सिडकुल सिगड्डी के आरएम सन्नी चौहान सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डिजिटल कार्व एंड हेंडीक्राॅफ्ट फर्म का किया दौरा

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के गाड़ीघाट स्थित डिजिटल कार्व एंड हेंडीक्राॅफ्ट काष्ठकारी फर्म का दौरा किया। उन्होंने फर्म संचालक शैवाल रावत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित कर रही है, बल्कि स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। शैवाल रावत हेंडीक्राॅफ्ट के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक छवि को देशभर में पहचान दिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेकर उन्होंने इस व्यवसाय की शुरुआत की थी। आज वे स्वयं आत्मनिर्भर हैं और 20 युवाओं के रोजगार का माध्यम बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed