फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Enthusiasts start for student union elections

छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोटद्वार महाविद्यालय में सरगर्मियां शुरू

Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasts start for student union elections
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महाविद्यालय में एबीवीपी, एनएसयूआई और जय हो ग्रुप के पूर्व छात्र नेता सक्रिय हो गए हैं। चुनाव को लेकर 16 छात्रों ने अध्यक्ष पद पर अपना दावा पेश किया है। सभी छात्र संगठनों का प्रत्याशी को लेकर मंथन का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव नौ सितंबर को होने की संभावना को लेकर महाविद्यालय कोटद्वार में चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई हैं। विभिन्न संगठनों के छात्र नेता महाविद्यालय में पहुंचे और उन्होंने अपने संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के चार प्रत्याशी, एनएसयूआई के आठ, जबकि जय हो ग्रुप के चार छात्रों ने अपना दावा ठोका है। अभी किसी भी छात्र संगठन ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अभी से बैनर पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। इससे छात्र संगठनों में जीतने वाले प्रत्याशी को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए चुनाव प्रभारी डा. डीएम शर्मा ने चुनाव कार्यालय को खुलवाकर वहां व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं। प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने 29 अगस्त को चुनाव को लेकर बैठक बुलाई है, जिसमें चुुनाव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। डा. भट्ट ने कहा कि चुनाव को देखते हुए 31 अगस्त तक महाविद्यालय में एडमिशन लिए जाएंगे। उन्होंने छात्र संगठनों से शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया को अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed