फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Enter the house in broad daylight and blow cash and jewelery

रतनपुर में दिन दहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी और जेवरात किए चोरी

Fri, 30 Aug 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Enter the house in broad daylight and blow cash and jewelery
दिन-दहाड़े घर में घुसकर नकदी और जेवरात उड़ाए
विज्ञापन

सनेह के रतनपुर वार्ड नंबर-एक मेें चोरों ने खंगाला पूर्व सैनिक का घर
मक्की तोड़ने के लिए घर के आगे खेत में गई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 रतनपुर में तीन चोरों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर वहां रखी हजारों की नकदी, जेवरात और मोबाइल उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। घटना के वक्त गृह स्वामिनी घर के आगे मक्की तोड़ने गई थी। चोरों ने पिछले दरवाजे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भवन स्वामी पूर्व सैनिक के घर से बाहर होने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी है।

सनेह क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 रतनपुर निवासी पूर्व सैनिक प्रमोद सिंह नेगी की पत्नी ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति किसी काम से गांव गए हुए हैं। उनका बड़ा बेटा सेना में सेवारत है। छोटा बेटा अंकित भाबर के एक प्राइवेट स्कूल में जॉब करता है। शुक्रवार सुबह अंकित नाश्ता करने के बाद ड्यूटी पर चला गया और वह मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर घर के समीप ही खेत में मक्की तोड़ने चली गई। घर में चोरी की घटना का पता तब चला, जब उसे चार्जिंग में लगा मोबाइल गायब मिला। घर के अंदर पहुंचने पर अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला। उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने एक चोर को पकड़ भी लिया था, लेकिन चोर अपने को छुड़ाकर भाग निकला। महिला ने पड़ोसी पर शक जताया है। कहा कि तीनों चोर नेपाली मूल के हैं और रात को उनके पड़ोसी के यहां ठहरे हुए थे। जहां उनका आए दिन आना-जाना लगा रहता है। सनेह चौकी प्रभारी एसआई सुनील पंवार ने बताया कि मामले में अभी पीड़ित भवन स्वामी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed