फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Encroachment should be removed from army land in Ampadav

Kotdwar News: आमपड़ाव में सेना की भूमि से हटाया जाए अतिक्रमण

Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Encroachment should be removed from army land in Ampadav

विज्ञापन
कोटद्वार। मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के संयोजक सुनील बहुखंडी ने सेना की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 1958 में आमपड़ाव स्थित सेना की 7.55 एकड़ भूमि में 2.08 एकड़ भूमि नगर पालिका ने लीज पर ली थी। वर्ष 1977 के बाद इस भूमि के लीज का नवीनीकरण नहीं किया गया। कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने लीज की भूमि में से 0.58 एकड़ भूमि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 नगर क्षेत्र को दे दी। अवशेष भूमि सेना को वापस लौटाने के बजाय नजूल भूमि बनाकर खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया।

कहा कि वर्तमान में सेना की करीब 1.5 एकड़ भूमि पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने अतिक्रमण किया है। जिससे आर्मी कैंप की सुरक्षा भी संवेदनशील बनी हुई है। ज्ञापन में उन्होंने सेना की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और शासकीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व सैनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed