फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   encroachment in kotdwar seven merchants cut Invoice

सड़क पर पसरे अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, सात व्यापारियों के काटे चालान

Sun, 22 Sep 2019 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
encroachment in kotdwar seven merchants cut Invoice
कोटद्वार के गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम ने रविवार को नगर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले सात व्यापारियों के चालान काटे गए और सड़क पर सजे एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के स्टॉल और सामान जब्त कर लिया। एसडीएम ने अतिक्रमणकारी व्यापारियों और फड़ वालों को सड़क पर सामान नहीं लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

रविवार को उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने शहर के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड और नजीबाबाद चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान से व्यापारियों और फड़ वालों में भगदड़ मच गई। गोखले मार्ग पर अभियान चलते ही सब्जी की फड़ वाले सामान लेकर भागने लगे। एसडीएम के निर्देश पर सड़क पर लगे सामान और सब्जी को नगर निगम के कर्मचारियों ने जब्त कर वाहनों में डाल दिया। झंडाचौक चौराहे पर लगे एक जूस के स्टॉल को भी जब्त कर दिया। इसके बाद स्टेशन रोड और नजीबाबाद चौराहे को नगर निगम के कर्मचारियों ने अतिक्रमण मुक्त किया।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि कोटद्वार की सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान जब्त करने के विरोध में वाहन के आगे लेटा युवक
गोखले मार्ग पर अतिक्रमणकारी मोहम्मद आसिफ की सब्जी को नगर निगम के कर्मचारियों ने किया तो वह नगर निगम के वाहन के आगे लेट गया। उसने जब्त सामान वापस नहीं देने पर वाहन के आगे आत्महत्या करने की चेतावनी दी। अधा घंटे तक चले ड्रामा के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और व्यापारी को उठाकर कोतवाली ले गई।

कोटद्वार के गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी।

कोटद्वार के गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed