फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees performed on not getting salary

जून माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Employees performed on not getting salary
कोटद्वार। गत जून से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने जल्द वेतन दिलाने की मांग को लेकर सहायक महाप्रबंधक कोटद्वार का घेराव भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने रोडवेज की कार्यशाला में एकत्रित होकर निगम मुख्यालय देहरादून के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यशाला के शाखा मंत्री रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को गत जून से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि निगम मुख्यालय द्वारा जून का वेतन देने के लिए एक चेक डिपो को दिया गया, लेकिन निगम मुख्यालय द्वारा धनराशि खाते में नहीं डाली गई, जिस कारण अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका। उन्होंने चेताया कि यदि कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र सिंह रावत, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, सुनील सक्सेना व चतरसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed