{"_id":"5d6aa8568ebc3e93b31a4d1a","slug":"employees-opposed-the-merger-of-banks-kotdwar-news-drn318140277","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीयकृत बैंको के विलय के विरोध में सड़क पर उतरे बैंक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीयकृत बैंको के विलय के विरोध में सड़क पर उतरे बैंक कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने बैंकों के विलय का किया विरोध
केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ की नारेबाजी
केंद्र सरकर से की निर्णय को वापस लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीयकृत बैंकों के आपस में विलय करने के निर्णय से नाराज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन से जुड़े कोटद्वार के बैंकों के कर्मचारी और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकर से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
शनिवार शाम को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मी एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में बैंक के बाहर देवी रोड पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बैंकों के विलय के निर्णय को जन और कर्मचारी विरोध बताया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के विलय करने से बैंकों की शाखाएं कम हो जाएंगी। विलय होने से कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे फिर से बैंक छंटनी करना शुरू कर देगा। इससे कर्मचारियों की नौकरी जाने के साथ नई भर्ती नहीं होने से बेरोजगारी बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित में इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर यूएफबीयू के नगर संयोजक डीपीएस बिष्ट, उत्तरांचल बैंक इप्लाइज यूनियन के जिला सचिव बीरेंद्र सिंह रावत, हरजीत सिंह, शालिनी खर्कवाल, रमेश नेेगी, धर्मपाल सिंह, कुलदीप सिंह, डीएस असवाल, अरविंद, मोहन सिंह, सुनील रावत, विवेक, सिद्धार्थ, पंकज, मनोज, नरेश, मनोज, आदेश बिष्ट, अनिल सिंघल, रुचि मेहता व नेहा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो