{"_id":"56eed0224f1c1bbe34f14e91","slug":"elephants-destroyed-the-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने गेहूं की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने गेहूं की फसल रौंदी
अमर उजाला/यमकेश्वर।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा ब्लाक के चूना बहेडा गांव में शनिवार रात को जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों की दस नाली भूमि पर गेहूं की खड़ी फसल को चट किया और बची हुई फसल को रौंद डाला।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि विगत सात वर्षों से लगातार एक टस्कर हाथी गांव में आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथी की धमक से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीण गोविंद प्रसाद कुकरेती, चंद्रप्रकाश जखमोला, महेशानंद केष्टवाल, महेशानंद भट्ट, रहमत अली, पीतांबर दत्त कुकरेती आदि कास्तकारों का कहना है कि जो खेती हो भी रही है उसको जंगली हाथी तबाह कर देते हैं। वन विभाग को इस बारे में कई बार बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन