{"_id":"67c1b069b85b5213820e79e1","slug":"elephants-created-havoc-in-ghodwala-village-gardening-ruined-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-114203-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी
Fri, 28 Feb 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
काश्तकारों ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के हल्दूखाता मल्ला निवासी काश्तकारों ने सिंचाई गूल को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। काश्तकारों ने समस्या का शीघ्र निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पार्षद जगदीश प्रसाद बहुखंडी के नेतृत्व में हल्दूखाता मल्ला क्षेत्र के काश्तकारों ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता अनिल राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में काश्तकारों ने कहा कि पिछले सात सालों से कुछ लोगों ने करीब सौ मीटर सिंचाई गूल पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसके कारण स्थानीय काश्तकार सिंचाई गूल से अपने खेतों में पानी नहीं ले जा पा रहे हैं।
कहा कि इस संबंध में पूर्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समस्या के निराकरण की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश कुमार, राकेश थपलियाल, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, सरिता देवी, शिवानी, शशि प्रभा, पुष्पा देवी, सोहनी देवी, जय श्री देवी आदि शामिल रहे।