फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants again created havoc in Rampur village of Saneh, chased people away

Kotdwar News: सनेह के रामपुर गांव में हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, लोगों को दौड़ाया

Fri, 28 Mar 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elephants again created havoc in Rampur village of Saneh, chased people away

विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से सटे सनेह पट्टी के रामपुर गांव में हाथियों का उत्पात जारी है। बृहस्पतिवार रात को धमके छह हाथियों के झुंड ने गांव में कई काश्तकारों की गेहूं की फसल रौंद डाली और आम के पेड़ भी तहस-नहस कर दिए। पूरी रात हाथी झुंड गांव में डटे रहे। शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी हाथियों ने खूब दौड़ाया। लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी से दूर जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल की।


रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की धमक बनी हुई है। बुधवार रात को जहां धमके दो हाथियों ने उत्पात मचाया। वहीं, बृहस्पतिवार रात को छह हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में धमक गया। हाथियों ने सुदर्शन कोटनाला की 9 बीघा, सतीश नेगी की 10 बीघा और उनकी उनकी तीन बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। हाथियों ने गांव के पुष्कर सिंह नेगी के 8, कमल सिंह के 3 आम के पेड़ तोड़ डाले हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को आबादी क्षेत्र से जंगल में खदेड़ने में सफलता मिली। इस दौरान हाथियों ने सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी दौड़ा दिया। कहा कि क्षेत्र में दो माह से हाथियों का आतंक व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों को नुकसान के एवज में मुआवजा देने के बजाए गेहूं उपलब्ध कराने की मांग भी की है। रेंजर बिपिन चंद्र जोशी ने बताया कि सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथी आबादी क्षेत्र में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed