फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant trampled wheat crop in Aita village, destroyed gardens

Kotdwar News: ऐता गांव में हाथी ने गेहूं की फसल रौंदी, बगीचे तहस-नहस किए

Sat, 06 Jan 2024 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Elephant trampled wheat crop in Aita village, destroyed gardens
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जंगल में खदेड़ा, गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

दुगड्डा। ब्लॉक के सिमलचौड़ ग्राम पंचायत के ऐता गांव में शुक्रवार रात को धमके हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने गेहूं की फसल, केले के बगीचे तहस-नहस कर डाले। काश्तकारों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और फसल की क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई है।
ऐता गांव निवासी बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि एक हाथी उनके खेत में घुस गया। हाथी ने उनके साथ ही सतीश नेगी, विवेक, मितेश नेगी, बीना नेगी, प्रभा देवी, चंद्रगुप्त बौंठियाल, सुदीप बौंठियाल की गेहूं की फसल रौंद डाली। साथ ही केले के बगीचों को भी नुकसान पहुंचाया है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने कनस्तर बजाकर और पटाखे फोड़कर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन

रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि हाथी द्वारा ऐता गांव में काश्तकारों के फसलों को नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजकर फसलों की क्षति का आंकलन करवाया जाएगा। गांव में सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव पूर्व में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed