फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant threatened in Rampur, broke the boundary wall of the house

Kotdwar News: रामपुर में धमका हाथी, मकान की चहारदीवारी तोड़ी

Mon, 09 Jan 2023 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elephant threatened in Rampur, broke the boundary wall of the house
लैंसडौन वन प्रभाग की सीमा से सटे सनेह क्षेत्र में वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी हाथी की दहशत कम नहीं हो रही है। रविवार रात को हाथी ने रामपुर और लालपानी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। सुरक्षा दीवार को तोड़कर आबादी में पहुंचे हाथी ने एक मकान की चहारदीवारी तोड़ डाली और फलदार पेड़ों को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

रविवार रात को करीब 12 बजे हाथी जंगल की छोर पर लगी सुरक्षा दीवार तोड़कर रामपुर में धमका। घर के बाहर हाथी देखकर लोगों ने मकान के अंदर दुबके रहने में ही भलाई समझी। हाथी कुछ देर घरों के बाहर घूमता रहा और लोगों के खेतों में उगी सब्जी चट करने लगा। लोगों ने छत से ही हो-हल्ला कर किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ा। इसके बाद हाथी लालपानी की ओर चला गया। लालपानी में हाथी ने डबल सिंह रावत के घर की चहारदीवारी तोड़ी और पास के बागीचे में जाकर कई फलदार पेड़ों को तहस नहस किया। हाथी करीब एक घंटे तक उत्पात मचाता रहा। वहां लोगों ने कनस्तर बजाकर और पटाखे छोड़कर हाथी को जंगल की ओर खदेेड़ा। रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि रामपुर और लालपानी क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed