{"_id":"63b456acf52afb0bf5410161","slug":"elephant-ran-over-bike-rider-kotdwar-news-drn432822339","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया
विज्ञापन
कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर धमका हाथी।
- फोटो : KOTDWAR
हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर सोमवार की देर शाम दो बाइक तोड़ने के बाद हाथियों ने मंगलवार सुबह बाइक सवारों को दौड़ाया। एक युवक बाइक को सड़क पर छोड़कर जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। हाथी ने सड़क पर पड़ी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटाया। प्रतिदिन आवाजाही करने वाले जीप चालक रोशन सिंह, राकेश भंडारी, जय सिंह, सुदीप, संजय भंडारी आदि ने बताया कि हाथी कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर दो से चार किमी के दायरे में सक्रिय है। हाथी कभी भी रोड पर आ धमकता है, जिससे घंटों जाम लग रहा है। हाथी छोटे वाहनों पर हमला कर रहा है, जिससे मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। संवाद
पुलिंडा मार्ग पर हाथी की चहलकदमी से हादसे की आशंका
कोटद्वार। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर इन दिनों हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है, जिससे आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। हाथी अचानक ही सड़क पर आ धमकता है और दोपहिया वाहनों के पीछे भाग रहा है। हाथी ने अब तक कई दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बता दें कि घाड़ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है। हाथी के हमले के बावजूद इन गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत गोजटा, तच्छाली, पुलिंडा, स्यालिंगा, सुनार, भुनार, काटल, गिंठाला, कलेखर, रामड़ी, खाल, बंसतोली, बल्ली, कांडई मथाणा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का मुख्य बाजार कोटद्वार है। इन गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन पुलिंडा मार्ग से जीप टैक्सियों से कोटद्वार पहुंचते हैं और अपने रोजमर्रा के सामान की खरीददारी कर शाम को गांव लौट जाते हैं। इसके अलावा कोटद्वार बाजार और इसके आसपास के क्षेत्र के लोग भी सुबह शाम टहलने के लिए पुलिंडा मार्ग पर जाते हैं। इसके साथ ही सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युुवा भी यहां दौड़ का अभ्यास करने पहुंचते हैं। हाथी की चहलकदमी से आमजन पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर, कोटद्वार के रेंजर अजय ध्यानी का कहना है कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र में ना जाएं। हाथी के उग्र व्यवहार को देखते हुए पुलिंडा मार्ग पर वन कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है।