फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant found dead in the forest of Lalpani Beet of Lansdowne Forest Division

लैंसडौन वन प्रभाग के लालपानी बीट के जंगल में मृत मिला हाथी

Tue, 18 Jan 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Elephant found dead in the forest of Lalpani Beet of Lansdowne Forest Division
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की लालपानी बीट कंपार्टमेंट-2 के जंगल में एक हाथी मृत मिला। सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। मृत हाथी नर है और उसकी उम्र 9 साल के करीब है। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करने के बाद शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन

रेंजर प्रदीप उनियाल ने बताया कि मंगलवार सुबह जंगल गए रामपुर (कुंभीचौड़) के कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृत नर हाथी की उम्र करीब नौ साल के आसपास है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। उधर, सूचना पर लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ अमरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हाथी की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed