फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant broke the gate of the house, made people run

Kotdwar News: रामपुर में हाथी ने एक मकान का गेट तोड़ा, लोगों के पीछे लगाई दौड़

Sat, 31 Dec 2022 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
Elephant broke the gate of the house, made people run
सनेह क्षेत्र के रामपुर में शुक्रवार की रात को एक हाथी ने उत्पात मचाया। उसने एक घर का गेट तोड़ दिया और नजदीक के खेत को चट कर दिया। हाथी ने लोगों को दौड़ा लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने टिन बजाकर और हल्ला कर किसी तरह से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

रामपुर निवासी पुष्कर पाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात के करीब 12:30 बजे उसका परिवार सो रहा था। तभी हाथी के चिंघाड़ने और गेट टूटने की आवाज सुनकर वे जाग गए। उन्होंने ने बाहर की लाइट जलाई तो आंगन में विशालकाय हाथी को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मकान की छत पर चढ़कर हल्ला करना शुरू कर दिया। हाथी आंगन से पास के खेत में चला गया ।
विज्ञापन

उसने खेत में उगी फसल को चट करना शुरू कर दिया। कुछ लोग हाथी को भगाने के लिए गए तो हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पूरे मोहल्ले के लोगों ने टिन बजाकर और हो हल्ला कर किसी तरह से हाथी को जंगल की ओर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय समाजसेवी मोहन सिंह रावत ने वन विभाग पर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि रामपुर में हाथी की धमक रोकने के लिए हाथी सुरक्षा दीवार का कार्य पिछले एक वर्ष से ठप है। सोलर फेंसिंग भी तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त है। आए दिन हाथी जंगल से निकलकर सीधे लोगों के घरों में पहुंच रहा है। जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।
कई बार वन विभाग को हाथी से सुरक्षा की मांग की गई, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई। लोग हाथी के खौफ के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से पुष्कर पाल सिंह के हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की।

रामपुर में घर का गेट तोड़ने की जानकारी मिली है। पीड़ित का आवेदन प्राप्त होने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हाथी से सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed