फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant attacked in Sahajsain village, banana and fodder trees were damaged

Kotdwar News: साझासैंण गांव में धमका हाथी, केले और चारापत्ती के पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

Thu, 12 Dec 2024 11:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
Elephant attacked in Sahajsain village, banana and fodder trees were damaged

विज्ञापन
दुगड्डा। लैंसडौन वन प्रभाग की सीमा से सटे दुगड्डा बिलंगी, साझासैंण व ब्राह्मण बस्यूर गांव में हाथी की धमक बनी हुईं है। हाथी ने मंगलवार रात को साझासैंण गांव में काश्तकारों की केले की फसल और चारापत्ती के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। अथक प्रयास के बाद भी हाथी को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने में विभागीय कर्मचारियों को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।



लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के नौडी क्षेत्र से मंगलवार रात डेढ़ बजे के करीब एक हाथी साझासैंण गांव में धमक गया। यहां हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। काश्तकार विनोद सिंह के केले की फसल व बांस के पेड़ों को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर व कनस्तर बजाकर हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। इससे पूर्व सोमवार की रात को हाथी काश्तकार महेंद्र सिंह के घर के पास पहुंच गया था। यहां हाथी ने उनके चारापत्ती के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। हाथी की धमक के कारण ग्रामीणों का रात को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि गत दो वर्षों से साझासैंण समेत आसपास के गांवों में हाथी समेत अन्य वन्यजीवों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि हाथी की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि जंगल में हाथी बाहुल्य क्षेत्र में अकेले आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed