{"_id":"6ab110720448f7e55608bdeb","slug":"electricity-department-employees-presented-their-issues-to-the-provincial-office-bearers-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126713-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्युत कर्मचारियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्युत कर्मचारियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं
Mon, 21 Sep 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण पर संतोष व्यक्त किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
कोटद्वार में ऊर्जा निगम कार्यालय प्रांगण में उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित के समक्ष विद्युत कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं। कुछ कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन का मुद्दा उठाया तो कुछ कर्मचारियों ने स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को उपनल के समान वेतन दिलाने की मांग रखी।
कोटद्वार खंड के संरक्षक देवी सिंह रावत, अध्यक्ष आशीष रावत, खंडीय सचिव मनोज कुशवाह ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता से कार्रवाई की मांग की। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह लवाल, गढ़वाल जोन के अध्यक्ष राजेश ध्यानी आदि उपस्थित रहे। संवाद