फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eight roads were blocked for second day

पर्वतीय क्षेत्र की आठ सड़कें दूसरे दिन भी बाधित

Tue, 14 Sep 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Eight roads were blocked for second day
बारिश के कारण आए मलबे से दूसरे दिन भी पर्वतीय क्षेत्र की 8 सड़कें बंद रहीं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। लोनिवि की ओर से मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कई सड़कों पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोनिवि श्रीनगर के अंतर्गत व्यासघाट-किंसुर मोटर मार्ग, प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत घट्टूघाट-चैलूसैंण-गुमखाल-लैंसडौन-रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटर मार्ग, ढांसी-कघटर मोटर मार्ग, मैंदोली-सिलोली मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बाधित रहे। मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही। कई लोग वापस हो गए तो कई दूसरे ग्रामीण संपर्क और वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत हनुमंती-कांडाखाल मोटर मार्ग, निर्माण खंड लोनिवि बैजरो के अंतर्गत मैठाणाघाट-ढौर-जाखणी-तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दिबोली-बंदरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग, बैजरो-जोगमढ़ी-सराईंखेत-भगवतीतलैया-चौखाल मोटर मार्ग, सारसों-जंदरिया-कांडई मोटर मार्ग मलबा आने के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहे। द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीणों, प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की ओर से मिली सड़क बाधित होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। जनप्रतिनिधियों ने बरसात से अवरुद्ध सड़कों पर जेसीबी लगाकर यातायात बहाल करने की मांग की है। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने लैंसडौन, धुमाकोट और समीपवर्ती क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी सड़कों को यातायात के लिए खोलने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed