फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eight candidates are in the fray for three director posts at GMOU

Kotdwar News: जीएमओयू में तीन निदेशक पदों के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में

Mon, 14 Sep 2026 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Eight candidates are in the fray for three director posts at GMOU
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव 23 सितंबर को होगा। यह चुनाव कंपनी की वार्षिक साधारण बैठक के दौरान संपन्न कराया जाएगा। तीन निदेशक पदों के लिए आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमओयू के संयुक्त सचिव नितिन रावत ने बताया कि वार्षिक साधारण बैठक निर्धारित तिथि पर कंपनी के प्रधान कार्यालय में बुलाई गई है। चुनाव के लिए तय एजेंडे के साथ ही संचालकों का चयन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सभी आठ प्रत्याशियों के आवेदन सही पाए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि बीतने के बाद अब तीन पदों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में नवीन तिवारी, नितिन रावत, बलराज सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, विपिन सिंह चन्द, विवेकानन्द, संदीप अग्रवाल और हनुमंत सिंह शामिल हैं। चुनाव की औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए दिनेश खर्कवाल को संयोजक नियुक्त किया गया है। बताया कि चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह चुनाव कंपनी के आगामी कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतदान और परिणाम की घोषणा बैठक के दौरान ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed