{"_id":"6a86d4e1ac58067f03037808","slug":"efforts-to-electrify-taidiya-village-gain-momentum-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125906-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तैड़िया गांव में विद्युतीकरण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तैड़िया गांव में विद्युतीकरण की कवायद तेज
Thu, 20 Aug 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत तैड़िया गांव को रोशन करने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। योजना के तहत अधीक्षण अभियंता (डीजीएम) श्रीनगर गढ़वाल के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की 12 सदस्यीय टीम ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
टीम ने गांव पहुंचकर करीब दो घंटे तक ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और सुगम विद्युत मार्ग को लेकर गहन मंथन किया। इस दौरान विद्युतीकरण की राह में आ रही वन क्षेत्र की बाधा को लेकर बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ टाइगर रिजर्व और निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद यूपीसीएल से औपचारिक प्रस्ताव मिलने पर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई आगे बढ़ने की बात कही गई।
वन क्षेत्राधिकारी और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई बैठक में वन विभाग ने सार्वजनिक हित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने टीम को बताया कि तैड़िया गांव में विद्युतीकरण के लिए उनके स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अगले हफ्ते क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री, वन मंत्री, एमडी यूपीसीएल और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से मुलाकात कर गांव में जल्द बिजली पहुंचाने की मांग करेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कांडा बिनीता ध्यानी सहित कई मौजूद रहे। संवाद