{"_id":"6218ddd08708b9043715c6d1","slug":"efforts-should-be-made-to-curb-road-accidents-kotdwar-news-drn404957284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हों प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हों प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को समुचित प्रयास करने होंगे।
कोतवाली में आयोजित बैठक में डीआईजी नगन्याल ने कहा कि शाम छह बजे के बाद सुबह छह तक किसी भी वाहन को पर्वतीय क्षेत्रों में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रात को अगर किसी प्रकार की वाहन दुर्घटना हाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं से सटा होने के कारण कोटद्वार अति संवेदनशील शहर है, इसलिए यहां पर पुलिस कर्मियों की कमी के कारण कानून व्यवस्था बनाना चुनौती भरा कार्य है। कहा कि शीघ्र पुलिस कर्मियों की भर्ती शुरू की जा रही है, लेकिन ट्रैनिंग पास करने के बाद पोस्टिंग होने में लंबा समय लग जाता है। तब तक कोटद्वार पुलिस को इस चुनौती से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए बॉर्डर के चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कहा कि रोडवेज की बसों में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट के अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यूपी और उत्तराखंड पुलिस की बैठक कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी मनीषा जोशी, सीओ जीएल कोहली, सीओ विभव सैनी, कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।