फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Effigy of central government burnt in NEET and NET paper leak case

Kotdwar News: नीट और नेट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 21 Jun 2024 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 21 Jun 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Effigy of central government burnt in NEET and NET paper leak case
कोटद्वार के झंडाचौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में की नारेबाजी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटियों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा पहुंचे और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी अभी तक नियुक्ति परीक्षाएं कराने में अक्षम साबित हुई है। पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, प्रवेश रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, दलीप सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, धर्मपाल सिंह बिष्ट, मोहम्मद स्वाले आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रावत, विनीता भारती, बृजपाल सिंह नेगी, अंकुश घिल्डियाल और राजन चार्ल्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed