फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   EE encircles the repair of bad roads

बदहाल सड़कों की मरम्मत को कांग्रेसियों ने किया ईई का घेराव

Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
EE encircles the repair of bad roads
दुगड्डा। बदहाल सड़कों की मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता का घेराव कर 15 दिन के अंदर सड़कों की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दुगड्डा स्थित लोनिवि कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई। कहा कि दुगड्डा ब्लॉक सहित कोटद्वार क्षेत्र की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे पड़े हुए हैं। लोग इन गड्ढों मेें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमचंद्र पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, विजय रावत, बलबीर सिंह रावत, नीरज बहुगुणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, हरेंद्र रावत, सतीश नेगी, महावीर सिंह नेगी, सूर्यमणि व कुलदीप आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed