फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Education minister gave tips for exam preparation

शिक्षामंत्री ने दिए परीक्षा की तैयारी के टिप्स

Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Education minister gave tips for exam preparation
राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के दसवीं और बारहवीं के बच्चों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का संबोधन सुना, जिसमें शिक्षा मंत्री ने बच्चों को मन में बिना किसी तरह के तनाव के टाइम टेबल बनाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान अपने खानपान का ध्यान रखने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी कोटद्वार में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों को शिक्षा मंत्री का संबोधन सुनाने के लिए वर्चुअल क्लास का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने परीक्षा की तैयारी टाइम टेबल बनाकर करने और तैयारी के दौरान पोष्टिक भोजन पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करने, सब्जेक्ट को रटने की बजाए समझने, याद करने के बाद उसे दोहराने की जगह लिखकर देखने और परीक्षा के पुराने प्रश्नपत्रों को हल करके देखने के सुझाव भी दिए। गणित के शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को शिक्षा मंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर नहीं मिल सका, लेकिन बच्चों ने शिक्षा मंत्री की ओर से मिले सुझाव को आत्मसात किया। बताया कि लगभग 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास होने के कारण सभी विद्यालयों के बच्चों को मौका मिलना संभव नहीं था, लेकिन जीआईसी कोटद्वार के बच्चों ने कार्यक्रम को गंभीरता से सुना। बताया कि वर्चुअल क्लास में दसवीं के 40 और बारहवीं के 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed