फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Each policy concern in the development of the Himalayas

विकास की हर नीति में हो हिमालय की चिंता

Fri, 09 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Fri, 09 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

हिमालय दिवस पर दुगड्डा, कोटड़ी रेंज, सनेह के कुंभीचौड़, लैंसडौन और नैनीडांडा समेत कई विकासखंड और वन प्रभागों में गोष्ठी, रैलियों और पौधारोपण कर स्कूली छात्रों और वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने हिमालय को बचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि विकास की हर नीति में हिमालय की चिंता होनी चाहिए, अन्यथा उत्तराखंड के लोगों को केदारनाथ जैसी त्रासदी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से हिमालय अछूता नहीं रह गया है। हाल में आई त्रासदियों से सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


लैंसडौन सिविल सोयम तथा कैंट विभाग द्वारा कैंट स्कूल में  हिमालय दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण करते हुए इनके संरक्षण का संकल्प  भी लिया गया। इस मौके पर चर्चा - परिचर्चा में हिमालय क्षेत्र  के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग, सिकुड़ते ग्लेशियर,  आसामान्य मौसम, सूखते जल स्रोतों पर छात्रों, शिक्षकों, वन अधिकारियों ने  अपने विचार रखे। छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित  लोकनृत्यों, लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लैंसडौन भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ एके त्रिपाठी ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दुगड्डा में रेंज अधिकारी आरके बत्रा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोटद्वार के कुंभीचौड़ में जीआईसी के एनएसएस छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जीआईसी धोबीघाट में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए सोलर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर जेएस रावत ने की। सनेह क्षेत्र में कोटड़ी के रेंजर बीरेंद्र प्रसाद डोबरियाल की अगुवाई में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपानी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के सभी रेंज मुख्यालयों पर हिमालय दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम कर पौधारोपण किया गया। उपप्रभागीय अधिकारी एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को हिमालय की महत्ता बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed