{"_id":"6a47bf44430acbc24d0fbbf4","slug":"e-rickshaws-being-immobilized-via-app-in-najibabad-drivers-distressed-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124796-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नजीबाबाद में ऐप से जाम किए जा रहे ई-रिक्शा, चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नजीबाबाद में ऐप से जाम किए जा रहे ई-रिक्शा, चालक परेशान
Fri, 03 Jul 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
शाम के बाद कोटद्वार से नजीबाबाद जाने से कतरा रहे ई-रिक्शा चालक
कोटद्वार में अभी नहीं है ऐसा कोई मामला
कोटद्वार। ई-रिक्शाओं पर एक ऐप का खतरा मंडरा रहा है। ऐप की मदद से कुछ शरारती तत्व ई-रिक्शाओं को जाम कर रहे हैं। हालांकि कोटद्वार में अब तक इस तरह का कोई मामला नहीं है लेकिन कोटद्वार से सटे यूपी के नजीबाबाद और नगीना में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मामले सामने आने पर ई-रिक्शा चालक अब नजीबाबाद जाने से कतरा रहे हैं।
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच हाईवे चौड़ा होने और नया बनने के बाद से अब ई-रिक्शा भी कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सवारियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है। इसी तरह नगीना के आने-जाने वाले भी ई-रिक्शाओं में सफर कर रहे हैं। नजीबाबाद के रिक्शा चालक शहजाद, नौशाद, वसीम, उमेश, कालू, नसीम आदि का कहना है कि उनकी ई रिक्शा चलते-चलते जाम हो रहे हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व बैट बीएमएस ऐप के माध्यम से लिथियम बैटरी वाली रिक्शाओं का संचालन ठप कर रहे हैं जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। इस तरह का मामला नजीबाबाद, किरतपुर और नगीना कोतवाली तक पहुंच चुका है। नजीबाबाद पुलिस ने शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।.
- ऐप या लिंक के माध्यम से साइबर ठगी के मामले तो सामने आए लेकिन ऐप से ई-रिक्शाओं को हैक करने का मामला अजीब है। अभी इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी के अभाव में कोई भी बैट बीएमएस ऐप को इंस्टॉल न करे। - कमलेश शर्मा, साइबर सेल प्रभारी, कोतवाली कोटद्वार।