फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   E-rickshaw drivers enraged by the ban on the highway, surrounded the ARTO office.

Kotdwar News: हाईवे पर प्रतिबंध करने से भड़के ई-रिक्शा चालक, एआरटीओ कार्यालय का किया घेराव

Fri, 10 Oct 2025 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Oct 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers enraged by the ban on the highway, surrounded the ARTO office.
ई-रिक्शा चालकों ने कोटद्वार तहसील में भी किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ज्योति शंकर मिश्रा द्वारा कोर्ट के आदेश पर एनएच पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने पर महानगर के ई-रिक्शा चालक भड़क गए। शुक्रवार को ई-रिक्शा चालकों ने एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया। ई-रिक्शा चालकों ने उन्हें एनएच पर ई-रिक्शा संचालन करने की अनुमति देने की मांग की है। ई-रिक्शा चालकों ने इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है। ई-रिक्शा चालकों ने कोटद्वार तहसील में भी प्रदर्शन किया।
ऑटो व ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला प्रशासन ने हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी क्रम में एआरटीओ ने बीते बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार के लालबत्ती चौक से कौड़िया व झंडाचौक से सिद्धबली मंदिर रूट पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया। एसआरटीओ ने बताया कि ई-रिक्शा वाहनों की गति कम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम लग रहा था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से भी इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया के नेतृत्व में सभी ई-रिक्शा चालक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव किया। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि अन्य शहरों में जहां हाईवे शहर के बाहर से होकर गुजर रहा है। वहीं, कोटद्वार में हाईवे शहर के भीतर से होकर गुजर रहा है। अस्पताल, स्कूल, तहसील, थाना, नगर निगम कार्यालय समेत कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थान हाईवे पर ही हैं। ऐसे में ई- रिक्शा का संचालन हाईवे पर न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ई-रिक्शा चालकों के समक्ष भी रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। अधिकांश रिक्शा चालकों ने ऋण लेकर स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा लिए हैं। ऐसे में उन्हें बैंक की किश्त भरना भी मुश्किल हो जाएगा। ई-रिक्शा चालकों ने उन्हें हाईवे रूट नंबर दो झंडाचौक से सिद्धबली तक व रूट नंबर सात लालबत्ती चौराहा से कौडिया तक ई रिक्शा का संचालन करने की अनुमति देने की मांग की। एआरटीओ ने बताया कि दीपावली तक व्यवस्था में छूट दी जा सकती है। उधर, ई-रिक्शा चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एसडीएम शालिनी मौर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक, सुनील सिंह, सुरेश कुमार, प्रवीन कुमार, विनोद आर्य, सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
कोटद्वार शहर में 454 ई-रिक्शा, 206 ई-ऑटो- 28 ई-कार्ट और 406 ऑटो संचालित हो रहे हैं। सड़क पार्किंग स्थल नहीं है। ऑटो चालक स्टैंड की व्यवस्था स्वयं करें और नियम व कानून के हिसाब से वाहनों का संचालन करेंगे।
-ज्योति शंकर मिश्रा, एआरटीओ, कोटद्वार
.
मंगलवार को एक बार फिर से ई रिक्शा चालकों के साथ इस संबंध में बैठक की जाएगी। ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूट पर ही संचालित करें।
-संदीप तोमर, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed