फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   E panel display, office lockout

ईई कक्ष में किया प्रदर्शन, कार्यालय में तालाबंदी

Fri, 17 Jun 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Fri, 17 Jun 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में पानी की समस्या चरमरा गई है। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग अब जल महकमे के अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को शहरवासी अधिशासी अभियंता कार्यालय में धमक गए। लोगों ने ईई के कक्ष में प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को बाहर कर कार्यालय में तालाबंदी की।
विज्ञापन

उत्तराखंड जन जागृति मंच के संयोजक धर्मवीर सिंह रावत की अगुवाई में लोग शुक्रवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। लोगों का कहना है कि जल संस्थान शहर में चहेतों को रोज पानी उपलब्ध करा रहा है। अन्य जगहों पर लोग धारों और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान पानी की आपूर्ति कम होने के लिए जल निगम की नानघाट योजना को जिम्मेदार बता रहे हैं। जबकि पानी के बिल वसूलने समेत अन्य जिम्मेदारियां संस्थान की हैं। इस मौके पर मंजू देवी, सरोजनी देवी, रजनी देवी, पतली देवी, कलावती देवी, भूपेंद्र सिंह, निरंजन प्रसाद, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। शहर के अपर चोपड़ा, लोअर चोपड़ा, विकास मार्ग, न्यू कालोनी, छतरीधार, पेट्रोल पंप मोहल्ला, डांडापानी समेत कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी सप्लाई नहीं हुई
विज्ञापन


कोट
शहर में छह एमएलडी पानी की जरूरत है। श्रीनगर पंपिंग योजना से 3.5 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। डेढ़ एमएलडी पानी नानघाट योजना से मिलता है। योजना का पानी 2 जून से ठप है। ऐसे में किल्लत होना स्वाभाविक है। जेई को भी नानघाट योजना की लाइन ठीक करने के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता

कोट

थलीसैंण ब्लाक के खंडमल्ला के समीप नानघाट योजना की पंपिंग और ग्रेविटी लाइन को जोड़ने का कार्य चल रहा है। अतिवृष्टि से नानघाट के स्रोत पर मलबा जम गया है। जिसे साफ करा दिया गया है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी बाधित है जिसके चलते लाइन पर पानी पंप नहीं हो पा रहा है। शनिवार शाम तक शहर में पानी पहुंच जाएगा।
- आरके जोशी, मुख्य अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed