फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda Range Office to shift to new building.

Kotdwar News: नए भवन में शिफ्ट होगा दुगड्डा रेंज कार्यालय

Tue, 04 Aug 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Aug 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Dugadda Range Office to shift to new building.
आमसौड़ में 55 लाख से तैयार भवन अंतिम चरण में
विज्ञापन

भूस्खलन के खतरे से मिलेगी राहत

दुगड्डा (कोटद्वार)। करीब एक दशक से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में संचालित हो रहा दुगड्डा रेंज कार्यालय अब जल्द ही आमसौड़ स्थित नए भवन में स्थानांतरित होगा। 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
पूर्व वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र जोशी के प्रयासों से दुगड्डा रेंज की झवाणा बीट के कक्ष संख्या-4 में आमसौड़ स्थित वन विभाग की पुरानी नर्सरी के समीप भूमि का चयन किया गया। पिछले साल दिसंबर में लोनिवि दुगड्डा और वन विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल का सर्वेक्षण करने के बाद डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी थी जिसके बाद शासन ने 55 लाख की लागत से भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा ने जनवरी में निर्माण कार्य शुरू कराया था। भवन तैयार होने के बाद रेंज कार्यालय को नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। जल्द ही नए भवन से रेंज कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे विभागीय कार्यों के साथ संवेदनशील वन क्षेत्रों की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
- रमेश चंद्र सिंह नेगी, रेंजर, दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed