{"_id":"67702c37d6e9d99caa000836","slug":"dugadda-municipality-two-independents-filed-nominations-for-the-post-of-president-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-580972-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष भावना चौहान और शांति देवी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराया। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक धनीराम बाजार से भगवंत सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी दोनों दलों की ओर से कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ है।दुगड्डा नगर पालिका की रिटर्निंग आफिसर एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों भावना चौहान और शांति देवी ने नामांकन दाखिल किया है। सभासद पद के रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभासद के लिए एक नामांकन भगवंत सिंह ने कराया है। जिला प्रशासन की ओर से दुगड्डा नगर पालिका के चुनाव के लिए नामांकन की व्यवस्था कोटद्वार तहसील में ही की गई है।
कांग्रेस ने दुगड्डा नगर पालिका के लिए पूजा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा ने अनीता गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है दोनों दलों के घोषित प्रत्याशी रविवार को नामांकन दाखिल कराएंगे।
कांग्रेस ने दुगड्डा नगर पालिका के लिए पूजा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा ने अनीता गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है दोनों दलों के घोषित प्रत्याशी रविवार को नामांकन दाखिल कराएंगे।
विज्ञापन