फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dubka showing on the roof Guldar

छत पर दुबका दिखा गुलदार

Wed, 04 May 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 04 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dubka showing on the roof Guldar
गुलदार - फोटो : amarujala

जंगलों के आग की चपेट में आने परेशान गुलदार और अन्य प्राणी बचने के लिए आबादी वाले इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं। इन दिनों आबादी वाले क्षेत्रों में कई जगह गुलदार दिख रहे हैं। शहर से कुछ दूर खांड्यूसैण के समीप मंगलवार को गुुलदार एक छत पर दुबका दिखाई दिया। कुछ लोगों ने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में आग लगने से अब तक 1660.03 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। जंगलों में लगी आग से गुलदार, काकड़, घुरड़ समेत कई अन्य वन्य प्राणियों के वास स्थल भी जल गए हैं। वनस्पतियों के आग की चपेट में आने से उन्हें जंगलों में भोजन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में वन्य प्राणी खुद को  बचाने के लिए आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। संस्कृति कर्मी दिनेश रावत बताते हैं कि गुलदार समेत कई अन्य वन्य प्राणी इन दिनों आबादी वाले क्षेत्रों में दिख रहे हैं। मंगलवार को खांड्यूसैण के समीप एक मकान की छत में दिन ढलते ही एक गुलदार टंकी के पीछे दुबका दिखाई, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छायाकार अरविंद मुद्गल कहते हैं जंगलों की आग से खुद को सुरक्षित रखने के लिए वन्य प्राणी आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र का कहना है विभागीय अधिकारियों को आबादी की तरफ आने वाले वन्य प्राणियों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक देखते ही उन्हें पकड़कर जंगलों में सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed